झारखण्ड सरकार का 400 करोड़ के घोटाले की सीबीआई जांच से इंकार
केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का यह 400 करोड़ रुपये का घोटाला 2006-08 में मधु कोड़ा के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ था।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि सीबीआई ने इस घोटाले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया था, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया। सरकार का कहना था कि राज्य की एजेंसी इसकी जांच कर रही है।
कथित तौर पर इस घोटाले में कोड़ा और उसके सहयोगियों के दबाव पर ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए कम्पनियों को बाजार भाव से अधिक भाव पर ठेका आवंटित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications