बांदा बलात्कार मामला : विधायक ने नपुंसक होने का किया दावा
पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने बांदा में पत्रकारों को बताया, "मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे ऊपर बलात्कार का आरोप आधारहीन है। मैं बलात्कार करने में समर्थ नहीं हूं क्योंकि मैं नपुंसक हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं जो कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मैं देश के किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए तैयार हूं।"
उन्होंने दावा किया कि 'राजनीति से प्रेरित' होकर उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय एक लड़की ने विधायक और उनके समर्थकों पर सामूहिक बलात्कार करने और उसे चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications