बांदा बलात्कार मामला : लड़की ने दिया लिखित बयान
अदालत ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं लड़की के वकीलों ने उसे नाबालिग घोषित किए जाने की अपील की।
बसपा विधायक के घर चोरी करने के आरोप में जेल में बंद रीमा (काल्पनिक नाम) की मंगलवार को अतर्रा के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग और मीडियाकर्मी मौजूद थे।
रीमा पौने ग्यारह बजे न्यायालय में पहुंची। करीब आधा घंटे वह न्यायालय में रही। दंडाधिकारी परवेज अख्तर के पूछने पर उसने अपना लिखित बयान दिया। अपने बयान में रीमा ने विधायक सहित उनके सहयोगियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। बयान को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
रीमा के अधिवक्ता गयाप्रसाद निषाद, रामहित निषाद और सुरेश निषाद ने दो अलग-अलग अर्जी पेश की। एक में रीमा को नाबालिग घोषित करने एवं दूसरे में उसे जमानत देने की मांग की गई। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications