गुर्जर वार्ता बेनतीजा, बुधवार को फिर मिलेंगे दोनों पक्ष (लीड-1)

इस बीच गुर्जर समुदाय का आंदोलन 16वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा और इसकी वजह से कई रेलगाड़ियों का परिचलान प्रभावित रहा।

जयपुर पहुंचते ही बैंसला सबसे पहले राज्य के ऊर्जा मंत्री जितेंद्र सिंह से मिले। जितेंद्र सिंह भी गुर्जर समुदाय से आते हैं। अन्य वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारियों के साथ सिंह ने बैंसला और उनके अन्य सहयोगियों के साथ दो घंटे तक बातचीत की।

गुर्जर समुदाय के एक नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि वार्ता से अब तक कुछ खास नतीजा सामने नहीं आया है। हमारी मांग पर सरकार का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि बैंसला बुधवार को भी वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए इससे यह साबित होता है कि आज की वार्ता सकारात्मक रही है।

सिंह ने कहा कि सरकार गुर्जर समुदाय की ओर से पेश किए गए 11 में से नौ मांगों को मानने के लिए तैयार है और दो मांगों पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हम समस्या का समाधान निकाल लेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुर्जर समुदाय पिछले 20 दिसम्बर से आंदोलन कर रहा है। इससे पहले गुर्जर समुदाय के 51 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पिछले दो दिनों में सरकारी अधिकारियों से वार्ता की थी।

गुर्जर प्रतिनिधिमंडल और राजस्थान सरकार के बीच बातचीत सोमवार को टूट गई थी। समुदाय के नेताओं ने कहा था कि सरकार उनकी तीन प्रमुख मांगें नहीं मान रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+