सर्वदलीय बैठक में तेदेपा नहीं लेगी हिस्सा
तेदेपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्राबाबू नायडू ने चिदम्बरम को भेजे गए एक पत्र के जरिए पार्टी के फैसले से अवगत कराया। नायड़ू ने कहा कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए तेदेपा को अपना प्रतिनिधि भेजने की कोई जरूरत नहीं है।
ज्ञात हो कि चिदम्बरम ने श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से पहले राज्य के आठ दलों से सलाह लेने के लिए एक बैठक बुलाई है।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्णा के नेतृत्व में पांच सदस्यों वाली जांच समिति ने गत 30 दिसम्बर को अपनी रिपोर्ट चिदम्बरम को सौंप दी।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
बैठक में शामिल होने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी, प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) और लोक सत्ता अपने प्रतिनिधियों को भेज रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications