गडकरी ने जम्मू एवं कश्मीर पर गठित किया अध्ययन दल

अध्ययन दल का नेतृत्व राजनाथ सिंह करेंगे, जबकि अन्य सदस्य के तौर पर पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, माया सिंह और जे.के. जैन को शामिल किया गया है। जैन पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी हैं।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में लागू विशेष शर्तो के दृष्टिगत स्थिति का जायजा लेने के लिए अध्ययन दल गठित करने का फैसला गडकरी ने लिया।

बयान में कहा गया है कि यह दल जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख क्षेत्र का दौरा करेगा और रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न दलों के लोगों के साथ बातचीत करेगा।

पार्टी की युवा इकाई- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोलकाता से श्रीनगर तक की 16 दिवसीय यात्रा करेगा। यह यात्रा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि 2010 की गर्मियों में कश्मीर घाटी तनावग्रस्त रही। सुरक्षा बलों और पत्थरबाजी करने वाली भीड़ के बीच झड़पों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+