गुर्जरों और राजस्थान सरकार के बीच बनी सहमति !
गुर्जरों के 36 सदस्यीय टीम ने यहां राज्य सरकार के साथ वार्ता की। इसी वार्ता में आंदोलन खत्म करने की बात पर सहमति बनी। वार्ता में और किन-किन बातों पर सहमति बनी है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। बताया गया है कि सरकार ने गुर्जर समुदाय की अधिकांश मांगों को मान लिया है। पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
इस बीच आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का रेल रोको आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा।
गुर्जरों ने तीन सदस्यों वाली मंत्रिमंडलीय समिति के साथ वार्ता सेना के सेवानिवृत्त कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में की। इसके साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर चल रहा विवाद फिलहाल खत्म हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications