बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को फांसी
जिले के थाना परीक्षितगढ़ के पूठी गांव में 16 मई 2008 को योगेश कुमार की पुत्री से उसी के नौकर अजय उर्फ छोटू ने बलात्कार करके हत्या कर दी थी। बच्ची का शव बाद में काफी तलाश के बाद गांव के बाहर एक भूखंड से मिला था।
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद नौकर अजय को गिरफ्तार किया था।
मेरठ के अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) श्याम विनोद ने बुधवार को आरोपी नौकर अजय को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास और हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications