ईंधन पुनप्र्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
अधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र प्रति वर्ष 10 टन ईंधन का पुनप्र्रसंस्कण करने वाले संयंत्र का स्थान लेगा।
यह नई सुविधा एक वर्ष में खर्च 100 टन ईंधन को पुनप्र्रसंस्कण करने में सक्षम है। इससे भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जो बंद ईंधन चक्र प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एक उच्च अधिकारी के मुताबिक भविष्य में इस नए सुविधा का इस्तेमाल वाणिज्यिक दोहन के लिए भी किया जाएगा।
संयंत्र के उद्घाटन के मौके पर परमाणु क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों के अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उप मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री अजित पवार उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि तारापुर परमाणु बिजली स्टेशन मुम्बई से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां चार परमाणु बिजली रिएक्टर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications