पृथक तेलंगाना राज्य की मांग के लिए छात्र पहुंचे दिल्ली
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र जगन ने आईएएनएस को बताया, "हम यहां अपनी एक पृथक राज्य की मांग को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं और हम राजनीतिक दलों से बैठक का बहिष्कार करने का अनुरोध करते हैं।"
ज्ञात हो कि पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर श्रीकृष्णा समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम गुरुवार को रिपोर्ट के निष्कर्षो पर आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बैठक का बहिष्कार कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications