ईरान के निगरानी प्रस्ताव को अमेरिका ने बेमतलब कहा
अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि उसे अभी तक ईरान की सरकार से इस तरह का कोई आमंत्रण नहीं मिला है। ईरान ने पहले कहा था कि वह निगरानी दल को निगरानी की अनुमति देगा। उधर वाशिंगटन और अन्य देशों की तरफ से ईरान के साथ वार्ता की अगुवाई कर रहे यूरोपीय संघ ने आमंत्रण मिलने की पुष्टि की है।
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने कहा कि ईरान के पहले से जांच किए जा चुके केंद्रों की दोबारा जांच करने से ईरान के बारे में संदेह समाप्त नहीं होता है।
उन्होंने इसे बेमतलब बताते हुए कहा कि उसे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करना होगा।
ईरान शुरू से कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से नागरिक है। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को बंद न करने के कारण उस पर कई बार प्रतिबंध लग चुका है।
ईरान ने संकेत दिया है कि जनवरी में ईरान के साथ अगले दौर की वार्ता से पहले अंतर्राष्ट्रीय निगरानी दल ईरान का दौरा कर सकता है।
ईरान के इस आमंत्रण के प्रति युरोपीय देश भी अधिक उत्साहित नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications