तालिबान के खिलाफ आक्रामक हुए सुरक्षा बल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जहीर अजीमी ने कहा, "2011 में आपरेशन उम्मीद शुरू किया गया है और इसे खासतौर से अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त दक्षिणी और पूर्वी प्रांतों में चलाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि आपरेशन का नेतृत्व अफगान राष्ट्रीय सेना कर रही है और इसमें अमेरिका एवं नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बल भी भागीदारी कर रहे हैं।
आजमी ने कहा कि आपरेशन उम्मीद 18 महीनों तक चलेगा। इसका मकसद इलाकों को तालिबान विद्रोहियों से मुक्त कराना और सुरक्षा कायम करना है।
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों की योजना 'स्थानीय सरकार को विकास परियोजनाओं पर कार्य करने की स्थति बहाल करने' की है। सुरक्षा बल लोगों के दिल और विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं।
आजमी ने कहा, "यह साल हमारे लिए अहम है, क्योंकि इस साल पारगमन शुरू होगा और हमारी क्षमता व लड़ने की ताकत में इजाफा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications