मोटे लोगों के लिए खतरनाक है स्वाइन फ्लू (लीड-1)

शोधकर्ताओं ने अत्यधिक मोटापे व स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तीन गुना बढ़ी संख्या के बीच सम्बंध स्थापित किया है।

जर्नल 'क्लिनिकल इन्फेक्शियस डीसीज' के मुताबिक फ्लू की बीमारी के इलाज के लिए अस्पतालों में 20 वर्ष से अधिक उम्र के जिन मरीजों को भर्ती कराया गया था उनमें से आधे मोटापाग्रस्त थे।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए 2009 के शुरुआती चार महीनों में कैलीफोर्निया के अस्पतालों में भर्ती कराए गए एच1एन1 से संक्रमित 500 वयस्कों का अध्ययन किया।

बीस अप्रैल और 11 अगस्त 2009 के बीच स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़े 'कैलीफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ' (सीडीपीएच) को उपलब्ध कराए गए थे।

अध्ययनकर्ता जैनिस के. लुई के मुताबिक अत्यधिक मोटापाग्रस्त लोगों को फ्लू से बचाव के लिए वार्षिक टीके लगवाने चाहिए।

लुई का कहना है कि 2009 में एच1एन1 संक्रमण से मोटे लोग ज्यादा क्यों मरे, इस दिशा में और अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+