कांग्रेस अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री रेड्डी
सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने गांधी के 10 जनपथ आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बैठक एक घंटे चली। रेड्डी ने पृथक तेलंगाना राज्य की मांग के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक हालात के बारे में गांधी को अवगत कराया।
ज्ञात हो कि चिदम्बरम द्वारा बुलाई गई बैठक का तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। चिदम्बरम प्रस्तावित बैठक में पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर पूर्व न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट के बिंदुओं पर राज्य के नेताओं से सलाह मश्विरा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में सुरक्षा की स्थिति से गांधी को परिचित कराया। इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना मुद्दे पर होने वाली संवेदनशील बैठक के मद्देनजर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी गांधी को दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications