जगन ने नई पार्टी के गठन की ओर बढ़ाया कदम
जगनमोहन के निकटतम सहयोगी और रिश्तेदार वाई.वी. सुभा रेड्डी ने उनकी ओर से नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय में आवेदन जमा किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि नई पार्टी वाई.एस.आर. के नाम को उजागर करेगी। राजशेखर रेड्डी इसी संक्षिप्त नाम से लोगों के बीच जाने जाते थे। उन्होंने हालांकि प्रस्तावित पार्टी का नाम बताने से इंकार किया।
सुभा रेड्डी ने कहा, "हम पार्टी के नाम की घोषणा तब करेंगे जब निर्वाचन आयोग से उसे स्वीकृति मिल जाएगी। इसमें दो से तीन हफ्ते लग सकते हैं।"
जगनमोहन से गहरे तौर पर जुड़े सूत्रों ने कहा कि पार्टी का नाम 'वाईएसआर कांग्रेस' रखे जाने की संभावना है।
इससे पहले नवम्बर, 2009 में वाई.एस.आर. के गृह जिले कडप्पा के एकनिवासी ने 'वाईएसआर कांग्रेस पार्टी' के पंजीकरण के लिए निर्वाचन आयोग में आवेदन दिया था।
आवेदन के अनुसार 18 सितम्बर, 2009 को महबूब बाशा की अध्यक्षता मेंएक संगठन बनाया गया है।
आयोग ने हालांकि आयोग ने उस आवेदन को निरस्त कर दिया, क्योंकि जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत संगठन गठित होने के 30 दिनों के भीतर ही आवेदन पेश किया जाना चाहिए था।
इससे भी पहले पिछले वर्ष जुलाई में कडप्पा जिले के ही एस. वेंकटरमन रेड्डी ने 'वाईएसआर प्रजा पार्टी' नाम एक नई पार्टी के पंजीयन के लिए आवेदन दिया था।
उल्लेखनीय है कि जगन के नाम से जाने जाने वाले कडप्पा के पूर्व सांसद ने अपनी मां विजयलक्ष्मी के साथ पिछले वर्ष 29 नवम्बर को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications