गोवा में राष्ट्रपति की तस्वीरें लेने पर 3 फोटो पत्रकारों तलब

फोटो पत्रकारों ने राष्ट्रपति की तस्वीर उस समय लीं जब वह एक रंगीन साड़ी में बेनाउलिम समुद्र तट पर बैठी हुई थीं। उनके पास से एक विदेशी जोड़ा तैराकी की पोशाक में वहां से गुजर रहा था। ये तस्वीरें बुधवार को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुईं।

मडगांव पुलिस ने बुधवार दोपहर के करीब तीन फोटो पत्रकारों गनदीप शेलदेकर, सोइरू कुमारपंत और अरविंद तेंगसे को तलब किया। पुलिस ने तीनों से उनका बयान दर्ज किया कि उन्होंने कैसे और क्यों राष्ट्रपति की समुद्र तट की यात्रा की तस्वीरें लीं।

ज्ञात हो कि पाटील गत सोमवार से चार दिनों की निजी यात्रा पर गोवा में हैं।

उप पुलिस अधीक्षक उमेश गावंकर ने कहा, "राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारी ने हमसे कहा था कि पाटील की यह निजी यात्रा है और किसी को भी उनकी तस्वीर लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके अनुसार हमने उनसे राष्ट्रपति और उनके घेरे से दूर रहने के लिए कहा था।"

उन्होंने कहा कि फोटो पत्रकारों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

फोटो पत्रकार संघ गोवा के अध्यक्ष राजतिलक नायक ने आईएएनएस से कहा, "यह मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है। फोटो पत्रकार केवल अपना काम कर रहे हैं। समुद्र तट सार्वजनिक जगह है और हमें तस्वीरें खींचने का अधिकार है।"

राज भवन के सूत्रों ने हालांकि बताया कि विदेशी जोड़े के समीप साड़ी में धूप लेतीं राष्ट्रपति की तस्वीर देखकर उनके परिजन शर्मिदा हैं। तस्वीर में पुरुष पर्यटक का ऊपरी हिस्सा बिना कपड़े का है जबकि उसकी महिला साथी तैराकी वाले वस्त्रों में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+