मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में 1 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक ब्रजेन्द्र कुमार नाम का यह आरोपी आलमबाग इलाके में बस अड्डे के पास से पकड़ा गया। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का निवासी है।
आलमबाग थाना प्रभारी जटाशंकर मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह बस अड्डे के पास अपने किसी ग्राहक को हेरोइन और अफीम आपूर्ति करने की फिराक में था।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि तस्कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौजूद अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थो की आपूर्ति करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications