तासीर के हत्यारे के साथियों को थी साजिश की जानकारी
'जियो टीवी' ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि कादरी ने अपने साथियों से कहा था कि तासीर की हत्या करने के बाद वे उसके ऊपर गोली न बरसाएं, क्योंकि वह इस हत्या के बाद अपना हथियार डाल देगा। अधिकारियों ने कहा है कि कादरी गिरफ्तार होना चाहता था।
ज्ञात हो कि कादरी ने मंगलवार को तासीर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। कादरी गवर्नर के विशेष सुरक्षा दस्ते का सदस्य था। गवर्नर तासीर, इस्लामाबाद में कोहसार बाजार में जिस समय एक कॉफी की दुकान से निकल कर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, उसी दौरान कादरी ने बिल्कुल नजदीक से नौ गोलियां गवर्नर के शरीर में उतार दी थी।
कादरी को हिरासत में ले लिया गया था और मामले की जांच जारी है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने तासीर के लिए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वीआईपी ड्यूटी पर लगे सभी सुरक्षाकर्मियों की पृष्ठभूमि की एक बार फिर से छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications