'सुरक्षा मानकों पर सर्वाधिक खरी उतरी फॉक्सवैगन'
इन मॉडल्स में द जेट्टा सेडान, द जेट्टा स्पोर्ट वैगन, द गोल्फ, द गोल्फ जीटीआई और तिगुयान शामिल हैं। बड़ी एसयूवी श्रेणी की तोरेग को भी इसमें शामिल किया गया है।
आईआईएचएस के मुताबिक फॉक्सवैगन की यह कारें यात्रियों को चारों तरफ से सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं इसके अलावा इनकी छत भी काफी मजबूत है। कारों की बॉडी के अलावा इसके एबीएस, ईएसपी सिस्टम और एयरबैग्स सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
आईआईएचएस हर साल उच्च सुरक्षा वाली गाड़ियों का चयन करता है। वर्जीनिया के अरिंगटन में स्थित इस संस्थान की स्थापना 1959 में विभिन्न बीमा कम्पनियों के आयोग के तहत की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications