शेयर बाजार में मिला-जुला रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.23 अंक बढ़कर 20,509.95 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 5 अंक गिरकर 6,141.35 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख रहा वहीं बैंकिंग, ऑटोमोबाइल्स और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications