यूरोपीय संघ ने तसीर की हत्या की निंदा की
तसीर को मंगलवार को इस्लामाबाद के एक बाजार में उनके ही एक अंगरक्षक ने गोली मार दी थी।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एस्टन ने अपने एक बयान में तसीर की हत्या की कड़ी निंदा की।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक तसीर के अंगरक्षक ने अपना जुर्म कबूल किया है। अंगरक्षक ने कहा कि उसने तसीर की हत्या इसलिए कि क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की आलोचना की थी। वहीं जानकार सूत्रों का कहना है कि उसे हत्या करने के लिए दूसरे लोगों ने उकसाया।
बयान में कहा गया, "यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications