कांग्रेस अध्यक्ष से मिले बालू
गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक के बाद बालू ने पत्रकारों से कहा, "यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मैंने पार्टी अध्यक्ष एम. करुणानिधि का नव वर्ष का संदेश गांधी को संप्रेषित किया।"
बालू ने कहा कि उनकी गांधी के साथ बैठक का सम्बंध चेन्नई की उन रिपोर्टों से बिल्कुल नहीं है, जिसमें कहा गया है कि डीएमके नेता एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम.के. अलागिरी ने अपना इस्तीफा करुणानिधि को सौंप दिया है।
अलागिरी कथित रूप से डीएमके से चाहते हैं कि वह पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा से दूरी बनाकर रखे।
उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले मामले में राजा ने गत वर्ष नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications