आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुढार थाना क्षेत्र में निहारिका नाम की युवती की यासिर से दोस्ती थी। यासिर चाहता था कि निहारिका उसकी हर गलत सही बात माने जब उसने ऐसा नही किया तो यासिर ने उसे प्रताड़ित करना और धमकाना शुरू कर दिया। धमकियों से परेशान होकर उसने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली।
बुढार के थाना प्रभारी महेंद्र करचुली ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि निहारिका के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यासिर ने कथित तौर पर निहारिका का एमएमएस बनाया था और उसे नशे की लत लगाई थी। पुलिस को यह जानकारी निहारिका के मोबाइल फोन से मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications