सर्दी के कारण मप्र के स्कूलों में छुट्टी (लीड-1)

चौहान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को गुरुवार, छह जनवरी से 15 जनवरी तक विद्यालयों में अवकाश रखने के आदेश दिए हैं। इस आदेश में जिलाधिकारी को निजी विद्यालयों में भी अवकाश घोषित करने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है और तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जबलपुर में तो सर्दी कहर बनकर टूटी है। वहां के एमएलबी विद्यालय में पढ़ने वाली पांच छात्राएं सर्दी के कारण बेहोश हो गईं। एक छात्रा के मुंह से तो खून भी आने लगा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस. पी. जैन ने बताया है कि सर्दी ज्यादा होने के कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं।

एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि सुबह जब वह विद्यालय पहुंची तो उसे सर्दी लगी और चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रों के परिजनों की मांग है कि विद्यालय का समय सुबह नौ बजे किया जाए। विद्यालय सुबह पौने आठ बजे से लगता है लिहाजा बच्चों को घर से सात बजे निकलना होता है।

तापमान में आ रही लगातार गिरावट के चलते राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में विद्यालयों के समय मे तब्दीली कर दी गई है। अब अधिकांश विद्यालय सुबह आठ बजे के बाद ही खुल रहे हैं।

भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में उमरिया और गुना सबसे ज्यादा ठंडे रहे, जहां तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक से आठ डिग्री के बीच बना हुआ है। साथ ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्से पिछले एक सप्ताह से शीतलहर की गिरफ्त में हैं और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बने रहने की सम्भावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+