तासीर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जरदारी, गिलानी (लीड-1)

इस्लामाबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के गवर्नर सलमान तासीर के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी शामिल होंगे। तासीर को कैवेलरी ग्राउंड स्थित एक कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस मद्देनजर अंतिम संस्कार स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इसके पहले बुधवार अपराह्न् लाहौर स्थित गवर्नर हाउस में एक शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में कई सारे राजनीतिज्ञ और सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार तासीर का शव हेलीकॉप्टर के जरिए कैवेलरी ग्राउंड ले जाया जाएगा।

तासीर के शोक में बुधवार को सभी सरकारी इमारतों व कार्यालयों पर पाकिस्तानी ध्वज झुका दिया गया। संघीय सरकार ने तासीर की स्मृति में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की मंगलवार को घोषणा की थी।

तासीर के अंतिम संस्कार में जरदारी, गिलानी के अलावा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। अंतिम संस्कार स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके पहले गवर्नर हाउस में हुई शोकसभा के दौरान वहां लगभग 4,000 पुलिस कर्मियों और रेंजरों को तैनात किया गया था। इसके अलावा कब्रिस्तान की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।

ज्ञात हो कि तासीर के विशेष सुरक्षा दस्ते के एक सदस्य ने मंगलवार को उस समय गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी, जब वह इस्लामाबाद के कौशर बाजार में एक कॉफी शॉप से निकल कर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे।

हत्यारे मुमताज कादरी ने इस घटना के तत्काल बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।

आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल गठित किया है। मलिक ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह हमलावर की व्यक्तिगत करतूत थी या इसके पीछे किसी और का भी हाथ था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+