सीबीआई की रिपोर्ट कल्पनाओं का जाल है : तलवार दंपति

आरुषि की मां नुपुर तलवार ने कहा कि ऐसा संभव है कि उन्होंने अपनी बेटी के कमरे का दरवाजा खुला ही छोड़ दिया हो और चाबी दरवाजे पर टांग दी हो, जिससे हत्यारे ने आरुषि के कमरे को खोल लिया हो।

समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' के साथ बातचीत के दौरान नुपुर ने कहा, "सीबीआई की रिपोर्ट केवल कल्पनाओं का एक जाल है और उन्होंने जो दस्तावेज पेश किए हैं उसमें कोई दम नहीं है।"

इस सनसनीखेज हत्या के मामले में जारी क्लोजर रिपोर्ट में एक मात्र संदिग्ध आरुषि के पिता राजेश तलवार ने कहा कि एक बच्ची की हत्या के मामले में उसके माता-पिता पर आरोप लगाने से पहले सीबीआई को पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहिए था।

उन्होंने कहा, "हमारे पास इन जांच एजेंसियों पर भरोसा करने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है। जब उत्तर प्रदेश पुलिस हमारे घर आई थी, तो हमें उस पर विश्वास था, लेकिन उसके इसी रवैए के कारण हमारा भरोसा उठ गया।"

नुपुर ने कहा, "यह संभव है कि मैंने वहां से चाबी न लिया हो और दरवाजे के पीछे उसे टांग दिया हो। ऐसे में हत्यारे ने आरुषि का दरवाजा खोल लिया होगा। इसके लिए मैं कभी खुद को माफ नहीं कर पाउंगी।"

उन्होंने कहा, "जानती हूं कि मैं जी नहीं पाउंगी और मैं पूरी तरह से इसके लिए दोषी हूं।"

नुपुर ने बताया कि उन्होंने यह सब सीबीआई को बता दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+