छत्तीसगढ़ में नर बलि के संदेह में पूछताछ
पुलिस के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक मंदिर के पास खून से लथपथ एक शव के बारे में पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास रही होगी। गला रेतकर की हुई हत्या से यह नर बलि का मामला लग रहा है।
एक पुलिस अधिकारी टी. आर. पैकरा ने आईएएनएस को बताया, "मैं अभी यह नहीं कह सकता कि यह मामला हत्या से जुड़ा है या नर बलि से लेकिन इसे को एक से दो दिन में सुलझा लिए जाने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications