ट्रांसपोंडर क्षमता बढ़ाने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित करेगा इसरो

98वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में बुधवार को अंतरिक्ष परिचर्चा सत्र के दौरान इसरो के उपग्रह केंद्र के निदेशक टी. के. एलेक्स ने कहा, "मार्च-अप्रैल में हम एरीना राकेट के जरिए जीसैट-8 का प्रक्षेपण करेंगे और इस साल के अंत या 2012 की शुरुआत में एरीना के जरिए ही जीसैट-10 का प्रक्षेपण किया जाएगा।"

इसके अलावा इसरो अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए मार्च-अप्रैल में जीसैट-12 का प्रक्षेपण करेगा।

उन्होंने कहा, "इस दौरान हम अपने ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए अन्य एजेंसियों से ट्रांसपोंडर किराए पर लेंगे।"

भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) की असफलता के कारण पिछले साल इसरो ने अपने दो संचार उपग्रह गंवाए हैं।

25 दिसम्बर को उन्नत संचार उपग्रह जीसैट-5पी को ले जा रहे जीएसएलवी का उड़ान भरने के 50 सेकेंड बाद ही इसरो से संपर्क टूट गया था।

इससे पहले अप्रैल में इसरो द्वारा निर्मित क्रोयोजेनिक इंजन में खराबी के कारण जीएसएलवी का प्रक्षेपण असफल हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+