ब्रिटेन में पोस्टर लगाने पर 1000 पाउंड का जुर्माना
समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पालतू बिल्ले के गुम होने पर उसकी तस्वीर के साथ पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाए लेकिन अच्छी खबर मिलने की जगह उसे पर्यावरण विभाग ने जुर्माना वसूलने की चेतावनी दे दी।
बेडफोर्ड में रहने वाले उस व्यक्ति ने ए-4 आकार के पन्ने पर अपनी बिल्ली की तस्वीर छापी और उसे पोस्टर की तरह कई स्थानों पर लगा दिया। उसे अच्छी खबर का इंतजार था लेकिन पर्यावरण विभाग ने उससे कहा कि वह 48 घंटे के भीतर अगर सभी स्थानों से पोस्टर नहीं हटाएगा तो उसे 1000 पाउंड जुर्माना भरना पड़ेगा।
इस चेतावनी से परेशान उस व्यक्ति ने एक-एक करके पोस्टर हटाने शुरू किए और चेतावनी की समय सीमा खत्म होने से छह घंटे पहले वह इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications