विश्व बैंक ने पहला युआन बॉण्ड जारी किया
विश्व बैंक ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह इस बांड से 50 करोड़ युआन (7.6 करोड़ डॉलर) जुटा रहा है। बांड की परिपक्व ता अवधि दो साल है। इस पर 0.95 फीसदी छमाही ब्याज दिया जाएगा।
विश्व बैंक ने कहा कि बांड से जुटाई राशि उसके कोष में जमा हो जाएगी। इसे किसी विशेष उद्देश्य के लिए नहीं जुटाया जा रहा है।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक विश्व बैंक का बांड हांगकांग में इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट द्वारा जारी किया गया है।
बांड में मुख्यत: हांगकांग की वित्तीय संस्थाएं, कारोबारी कम्पनियां और अधिक पैसे वाले लोग निवेश कर रहे हैं। विश्व बैंक ने कहा कि इसकी शाख के कारण ऐसे निवेशक भी इसमें निवेश करेंगे, जिसने कभी पहले चीनी मुद्रा में निवेश नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले चीनी निवेशकों की संभावना का दोहन करने के लिए पिछले साल एशियाई विकास बैंक तथा कैटरपिलर और मैकडॉनल्ड जैसी कारोबारी कम्पनियों ने भी युआन में बांड जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications