कनाडाई कम्पनी ने आर्सेलर मित्तल के अधिग्रहण प्रस्ताव का समर्थन किया
नूनावट ने बैफिनलैंड के शेयरधारकों को 1.45 डॉलर प्रति शेयर का प्रस्ताव दिया है जबकि आर्सेलर मित्तल ने 1.40 डॉलर प्रति शेयर का प्रस्ताव दिया है। आर्सेलर मित्तल ने यह प्रस्ताव अपने 1.25 डॉलर प्रति शेयर के प्रस्ताव की समयसीमा खत्म होने के बाद दिया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक सौदे की कुल कीमत 55.07 करोड़ डॉलर होगी।
दूसरी ओर नूनावट पहले ही बैफिनलैंड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद चुकी है वह इसमें अतिरिक्त 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदना चाहती है।
बैफिनलैंड का निदेशक मंडल नूनावट के द्वारा कम्पनी के अधिग्रहण के विरोध में है जबकि उसने आर्सेलर मित्तल के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications