कांग्रेसी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते : उमर
उमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। जब उनकी पार्टी ने उन्हें कुछ नहीं कहा, तो मैं कैसे कुछ कह सकता हूं? मौजूदा हालात में मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि उनकी टिप्पणी उनका निजी विचार था।"
संवाददाता सम्मेलन में शर्मा उमर के बगल में बैठे हुए थे।
शर्मा ने पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के साथ सरासर भेदभाव बरतने का आरोप लगा कर एक विवाद को जन्म दे दिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि "कश्मीर को आजाद कर दिया जाए, लद्दाख को केंद्र शासित क्षेत्र बना दिया जाए और जम्मू को एक अलग राज्य बना दिया जाए।"
राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने यह टिप्पणी पिछले महीने कठुआ जिले में एक सार्वजनिक रैली में की थी। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications