प्लेबुक को आईपैड से बेहतर बताने वाला वीडियो जारी
ब्लैकबेरी ने यह वीडियो गुरूवार को लास वेगास में शुरू होने जा रहे इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) से पहले जारी किया है।
इस तीन मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में बताया गया है कि इसके वेब ब्राउजर की मल्टीमीडिया क्षमताएं काफी बेहतर हैं। इसकी सहायता से उपयोगकर्ता तेजी से एक से दूसरी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
प्लेबुक के उपयोगकर्ता यूट्यूब और फेसबुक जैसी वेबसाइट को पूरी तरह देख सकेंगे जबकि आईपैड उपयोगकर्ता इन वेबसाइट को पूरी तरह नहीं देख सकते।
नए वीडियो में बताया गया है कि फेसबुक पर चैट और त्वरित मैसेज भेजना प्लेबुक पर काफी आसान है जबकि आईपैड पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications