अलगाववादी केंद्र से बातचीत करें : फारुख
संयुक्त राष्ट्र पर से कश्मीरियों का भरोसा उठने सम्बंधी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुख के बयान पर टिप्पणी करते हुए अब्दुल्ला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "वह सही कह रहे हैं, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र कुछ मामलों में विफल साबित हुआ है, लेकिन मीरवाइज के लिए सबसे अच्छा यह होगा कि वह केंद्र के साथ बातचीत करें।"
अब्दुल्ला, अपनी पार्टी और कांग्रेस के बीच पैदा हुए मतभेदों को दूर करने के संदर्भ में यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन मजबूत है।
ज्ञात हो कि फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
इस मौके पर उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र ध्वज फहराने घाटी आने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुद से जोखिम उठा कर ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि जब 26 जनवरी को एक मंत्री तिरंगा फहराने जा रहा है तो ऐसे में यह एक बेकार की कसरत है।
ज्ञात हो कि भाजपा की युवा शाखा ने 26 जनवरी को लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications