तासीर की स्मृति में शोकसभा
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार गवर्नर हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शोकसभा अपराह्न् के समय शुरू होगी। तासीर का पार्थिव शरीर मंगलवार को ही इस्लामाबाद से लाहौर लाया गया।
ज्ञात हो कि तासीर के विशेष सुरक्षा दस्ते के एक सदस्य ने उनकी उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह इस्लामाबाद के कौशर बाजार में एक कॉफी की दुकान से निकल कर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे।
हत्यारे मुमताज कादरी ने घटना के तत्काल बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। पाकिस्तान सरकार ने तासीर की स्मृति में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने इस घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल गठित किया है। मलिक ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह हमलावर की व्यक्तिगत करतूत थी या इसके पीछे किसी और का भी हाथ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications