कश्मीरी आतंकियों को सीमा पार से मिलता है धन : पुलिस प्रमुख

जम्मू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा किया कि राज्य में मौजूद आतंकियों को सीमा पार से विभिन्न माध्यमों से धन मुहैया कराया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने सोमवार को दोपहर बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में दो दशक पहले जब से आतंकवादी गतिविधयां शुरू हुईं, तभी से आतंकियों को धन मुहैया कराया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "आतंकियों ने धन हासिल करने के लिए विभिन्न माध्यम अपना रखे हैं। उनके पास धन नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से लेन-देन के जरिए आता है।"

खोड़ा ने कहा, "आतंकियों को इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के जरिए धन दिया गया है.. कुछ धन लोगों ने उन्हें सीधे तौर पर दिया है।"

उन्होंने दावा किया कि राज्य पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

खोड़ा ने कहा, "हम अवैध तरीके से लेन-देन करने वाले अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं।"

खोड़ा ने यह भी दावा किया कि ऊधमपुर, रियासी, जम्मू, साम्बा और कठुआ जिले अब आतंकी गतिविधियों से मुक्त हैं, जबकि राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और जम्मू के रामबाण जैसे पहाड़ी इलाकों में कुछ आतंकी अभी भी गतिविधियां चला रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+