शादी तोड़ने पर 5 को गोली मारी, लड़के के माता-पिता की मौत
घटना माधवकंठ थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है, जहां छिंदा सिंह ने अपने भाई व सहयोगियों के साथ बलविंदर सिंह को परिवार सहित गोली मार दी। बलविंदर से कुछ समय पहले उसने अपनी बेटी की शादी तय की थी। अचानक अपनी बेटी की शादी तोड़े जाने से वह लड़के पक्ष से नाराज था।
स्थानीय थाना प्रभारी हिरराम नागर ने संवाददताओं से कहा कि गंभीर हालत में बलविंदर और उसकी दो बहनों का जिला अस्तपाल में इलाज किया जा रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि माता-पिता की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
नागर ने कहा कि घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य अभियुक्त छिंदा सिंह व उसका भाई फरार है। जिनकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications