नर्सरी दाखिला : एकल अभिभावक दुविधा में
दिल्ली के आर. के. पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल में अपने पुत्र का दाखिला कराने आईं एक एकल मां रितिका महेश्वरी (नाम परवर्तित) ने कहा कि स्कूल के लिए एकल अभिभावक का मतलब सिर्फ विधवा या विधुर होता है। दाखिला प्रक्रिया में तलाकशुदा माता या ऐसी माता का कोई जिक्र नहीं है, जिन्होंने बच्चा गोद लिया है।
राजधानी के अधिकतर स्कूलों में दाखिला प्रपत्र में एकल अभिभावक के साथ कोष्ठक में विधवा/विधुर लिखा हुआ है। उसमें तलाकशुदा या गोद लेने वाली माता का उल्लेख नहीं किया गया है।
दिल्ली के राजेंद्र नगर में सालवान पब्लिक स्कूल की प्राचार्या वंदना पुरी ने कहा कि ऐसी मांओं को अदालत से एफीडेविट लेकर आना चाहिए। वे उन्हें स्वीकार कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications