झारखण्ड में 50 किलो विस्फोटक बरामद
रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के लातेहार में एक नक्सल निरोधी कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस को 50 किलो विस्फोटक से युक्त एक बारुदी सुरंग मिला।
बारुदी सुरंग होतवाग गांव के निकट रांची-डाल्टेनगंज राष्ट्रीय-राजमार्ग पर लगाई गई थी। पुलिस को इसे जोड़ने वाली 500 मीटर लंबा एक तार भी मिला।
एक बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर बमों को बेअसर किया।
इस बीच पुलिस ने एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बीरेंद्र यादव के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications