बिहार में महिला ने की भाजपा विधायक की हत्या (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक और उसके साथियों ने लगातार तीन सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महिला ने विधायक के आवास पर ही चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। महिला की पहचान रूपम पाठक के रूप मे की गई है। केसरी पूर्णिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे।
पाठक पेशे से शिक्षिका है और उसने पिछले साल ही केसरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। उसने विधायक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।" उन्होंने कहा कि केसरी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गम्भीर होने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।
विधायक केसरी की हत्या की खबर ने राज्य के भाजपा समर्थकों और नेताओं को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी सनसनी फैला दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। कुमार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) की गठबंधन सरकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications