पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर
लालगढ़ के नजदीक बक्सीबांध में सशस्त्र नक्सलियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के वहां छापा मारा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों का एक समूह उनके नेता टोटा के नेतृत्व में बक्सीबांध वनक्षेत्र में छुपा हुआ था। टोटा अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहां से बच निकला।"
पश्चिमी मिदनापुर पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "हम वनक्षेत्र के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहां से हथियार व गोला-बारूद मिला है।"
घायल नक्सली को अस्पताल ले जाया गया है।
राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, पुरूलिया और बांकुड़ा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications