कोलम्बियाई पुलिस ने 1.5 टन कोकीन जब्त की
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक उत्तरी कार्टेजीना शहर में एक जहाज गोदाम में रखे डिब्बों में यह कोकीन छुपाई गई थी। कोलम्बियाई पुलिस प्रमुख जनरल ऑस्कर नैरैन्जो ने सोमवार को बताया कि इस कोकीन को यहां से होंडुरास और फिर वहां से डोमिनिकन गणराज्य और वहां से अमेरिका ले जाने की योजना थी।
नैरैन्जो के मुताबिक इस मामले अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन यह कोकीन लास यूरैबिनोस के नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले समूह की है। उन्होंने बताया कि यह समूह देश के कैरेबियन प्रांतों में सक्रिय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications