ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग
कुतुबशेर थाने के निकट संत मोटर्स के दो मंजिला गोदाम के भूतल में मंगलवार सुबह अचानक लगी आग ने देखते-देखते भयानक रूप धारण कर लिया। दमकल की सात गाड़ियों को आग बुझ्झाने में लगाया गया।
सहारनपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मुनेंद्र त्यागी ने आईएएनएस को बताया कि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर न पहुंची होतीं तो आस-पास के दूसरे प्रतिष्ठान भी आग की चपेट में आ जाते।
त्यागी ने कहा कि आग को लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझ्झा लिया गया। घटना के समय गोदाम बंद था और उसमें कोई मौजूद नहीं था।
अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग से लगभग पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे ऑटो पार्ट्स और मशीनें जलकर खाक हो गईं।
त्यागी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किन कारणों से लगी। जांच जारी है। शार्ट शर्किट आग का एक कारण हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications