दिल्ली में सिलिंडर फटने से गिरी छत, 5 घायल
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नारायणा में मकान नम्बर डब्ल्यूजेड-114 में सुबह 6.55 बजे हुआ।
अधिकारी ने बताया, "घर में रह रहे सभी पांचों लोग घायल हुए हैं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी ने बताया कि सम्भवत: सिलिडर में गैस के रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications