आगरा में शीतलहर का प्रकोप जारी
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहेगा।
सोमवार की रात आगरा का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा था।
सर्दी बढ़ने की वजह से लगातार दूसरे दिन भी यहां स्कूलों को बंद रखा गया। मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और बढ़ेगी जिसे देखते हुए स्कूलों के 10 जनवरी से पहले खुलने की कोई उम्मीद नहीं है।
आगरा नगर निगम ने लोगों को सर्दी व शीतलहर से बचाने के लिए शहर के 42 स्थानों पर अलावा जलाने के इंतजाम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications