ब्रिटिश वयस्क दिन में औसतन 3 झूठ बोलते हैं
ट्वेंटीएथ सेंचुरी फॉक्स होम एंटरटेनमेंट द्वारा 3,000 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक तिहाई से अधिक वयस्क अपने काम के बोझ के बारे में नियमित रूप से झूठ बोलते हैं।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' में प्रकाशित रपट के अनुसार, एक चौथाई से अधिक वयस्क अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार नहीं होते और उन्हें इस बारे में नहीं बताते कि उन्होंने कितने लोगों के साथ यौन सम्बंध स्थापित किया है।
लगभग सभी पुरुष कहते हैं कि वे अनगिनत महिलाओं के साथ सो चुके हैं, जबकि अधिकांश महिलाएं अपने सम्बंधी पुरुषों की संख्या कम बताती हैं।
यह अध्ययन ड्रामा सीरीज 'लाई टू मी' की सीडी जारी किए जाने के उपलक्ष्य में कराया गया है।
एक प्रवक्ता ने कहा, "यह चकित करने वाली बात है कि कितने सारे लोग जानबूझकर झूठ बोलते हैं। अधिकांश समय ऐसा लगता है कि वे अपने जीवन को आसान बनाने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन झूठ पकड़े जाने का अनुभव कभी भी अच्छा नहीं हो सकता।"
20 प्रतिशत ब्रिटिश वयस्क जहां अपने वेतन के बारे सच नहीं बोलते, वहीं 10 में से चार व्यक्ति कार्यालय से एक दिन की छुट्टी पाने के लिए नियमित रूप से बीमार होने का बहाना बनाते हैं।
10 में से एक व्यक्ति ने यहां तक स्वीकार किया है कि छुट्टी पाने के लिए उसने अपने रिश्तेदार के निधन के बारे में झूठ बोला है।
प्रवक्ता ने कहा है, "यह जानना चकित करने वाला है कि हम अन्य लोगों की बनिस्बत अपने प्रियजनों से अधिक झूठ बोलते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications