दिल्ली में पारा 4 डिग्री लुढ़का
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अचानक इसमें चार डिग्री की गिरावट देखी गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर सर्द रहेगी। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी।"
सोमवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से छह डिग्री कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications