रूसी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की अमेरिका ने आलोचना की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने सोमवार को कहा, "मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में की गई गिरफ्तारियों पर हमें खेद है।"
रूस में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को दोनों शहरों में राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें एक शीर्ष नेता भी शामिल हैं।
क्राउले ने कहा, "हम वैश्विक मूल्यों के संरक्षण और उन्हें अपनाने की अपील दोहराते हैं इसमें अभिव्यक्ति और सभा करने की स्वतंत्रता भी शामिल है।"
"यह मूल्य रूस के संविधान के साथ-साथ रूस द्वारा किए गए अंतर्राष्ट्रीय समझौतों में भी शामिल हैं।"
हिरासत में लिए गए लोगों में पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरिस नेमसोव भी शामिल हैं। उन्हें 15 दिन के कारावास का आदेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications