कर्नाटक में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शुरू

प्रदेश में 26 दिसम्बर , 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को तीन चरणों में 30 जिला और 176 उप जिला पंचायतों के चुनाव में करीब 2.1 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था। चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या करीब 50 प्रतिशत रही।

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दो विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के बीच जिला पंचायत की 1,013 और उप जिला पंचायत की 3,659 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

मतगणना के ज्यादातर नतीजे दोपहर तक जारी होने के आसार हैं। इन चुनावों के लिए पहली बार यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया गया है।

बेंगलुरू में अपने परिजनों को जमीन आवंटित करने के आरोप में फंसे मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुप्पा इस चुनाव में बढ़त हासिल करके अपनी कुर्सी बचाने की कवायद कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी ने दक्षिण भारत में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा था कि येदियुरप्पा का काम अनैतिक हो सकता है लेकिन अवैध नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+