शेयर बाजारों में तेजी का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.33 अंक बढ़कर 20,617.38 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 15.15 अंक बढ़कर 6,172.75 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। तेल एवं गैस, एफएमसीजी और धातु क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications